लोग बोल रहे ”80 साल का बुजुर्ग पाकिस्तान” पांच टुकड़ों में बंटकर बिखर जाएगा : इंद्रेश कुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 09:32 PM
लोग बोल रहे ”80 साल का बुजुर्ग पाकिस्तान” पांच टुकड़ों में बंटकर बिखर जाएगा : इंद्रेश कुमार
ऑडियो सुनें

इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोग पाकिस्तान को ”80 साल का बुजुर्ग” बताते हुए कयास लगा रहे हैं कि अपने जन्म से ही हिंसा और रक्तपात देख रहा यह मुल्क पांच टुकड़ों में बंटकर बिखर जाएगा.
कुमार ने इंदौर में ईसाई समुदाय की “गैफकॉन-एबीसीआई नॉर्थ इंडिया लीडर्स कॉन्फ्रेंस” में कहा,”हमें मालूम नहीं है कि पाकिस्तान का क्या होगा, लेकिन लोग कह रहे हैं कि यह मुल्क पांच हिस्सों में टूट कर बिखर जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”कुछ लोग कहते हैं कि पाकिस्तान जब से जन्मा है, तब से इसमें हिंसा और रक्तपात हो रहा है. वे यह भी कह रहे हैं कि अब पाकिस्तान 80 साल का बुजुर्ग हो चुका है और इस मुल्क का समय खत्म हो जाना चाहिए क्योंकि जो जन्मता है, वह मरता है.” कुमार ने भारत की सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की कोई जन्मतिथि नहीं है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की जन्मतिथि सबको पता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu