पोप लियो 14वें के भाई को उनके पोप बनने पर ‘यकीन’ नहीं हुआ

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 09 May 2025 04:01 PM
पोप लियो 14वें के भाई को उनके पोप बनने पर ‘यकीन’ नहीं हुआ
ऑडियो सुनें

न्यू लेनॉक्स: जब सिस्टिन चैपल से सफेद धुआं निकला और यह पता चला कि नए पोप का चयन हो गया है, तो जॉन प्रीवोस्ट ने इलिनॉय में अपना टेलीविजन चालू किया, अपनी भतीजी को बुलाया और जब उनके भाई का नाम घोषित किया गया तो वे हैरान रह गए और उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ।

प्रीवोस्ट ने बृहस्पतिवार को इलिनॉय के न्यू लेनॉक्स स्थित अपने घर से ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ह्लवो खुशी से चिल्लाने लगी, क्योंकि वह उसके चाचा थे और मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा था, हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा संभव हो सकता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उनके भाई कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले 267वें पोप बन गए हैं, जिससे शिकागो में जन्मे यह मिशनरी अमेरिका से पहले पोप बन गए हैं।

उन्होंने कहा, यह बहुत सम्मान की बात है; यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। लेकिन मेरा मानना है कि यह अहम जिम्मेदारी है और मुझे लगता है कि इससे बड़ी और बेहतर चीजें सामने आएंगी, लोग उन्हें बहुत करीब से देखेंगे कि वह क्या कर रहे हैं।

आॅगस्टीनियन धार्मिक परंपरा के 69 वर्षीय सदस्य रॉबर्ट प्रीवोस्ट, जिन्होंने अपना जीवन पेरू में सेवा करते हुए बिताया है, अपना नाम लियो 14वें रखा है। नए पोप तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। जॉन प्रीवोस्ट, जो उनसे सिफऱ् एक साल बड़े हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें याद है कि रॉबर्ट प्रीवोस्ट बचपन में स्कूल में बहुत अच्छे थे और टैग, मोनोपोली और रिस्क खेलना पसंद करते थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही पता था कि उनका भाई पादरी बनने वाला है। हालाँकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह पोप बनेंगे। उन्हें याद है कि जब रॉबर्ट प्रीवोस्ट सिफऱ् पहली कक्षा में थे, तब उनके पड़ोसी ने यही भविष्यवाणी की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital