पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 May 2025 08:28 PM
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से चार बांग्लादेशी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कल्याणी/नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से सोमवार को चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशियों के साथ एक संदिग्ध भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया गया. रानाघाट के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ झा ने बताया कि गिरफ्तारियां हंसखली पुलिस थाना क्षेत्र से की गईं.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वे करीब एक साल पहले उत्तर 24 परगना जिले की सीमा से घुसपैठ कर भारत में आए थे और चेन्नई तथा बेंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर गए थे. झा ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे बांग्लादेश लौट रहे थे.

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपति और उसके चार बच्चों को पकड़ा गया

दिल्ली के बवाना इलाके में रह रहे चार बच्चों समेत छह बांग्लादेशी घुसपैठियों के परिवार को पकड़ा गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि साहिदुल हुसैन (45) और उसकी पत्नी पारुल बेगम (35) अपने चार बच्चों के साथ पांच साल से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर बवाना के झुग्गियों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई, जहां परिवार रह रहा था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ” शुरुआती पूछताछ के दौरान दंपति ने बांग्लादेशी मूल का होने से इनकार किया और कोई भी वैध भारतीय पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे. हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए और अंतत? उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वे पड़ोसी देश के हैं.” पुलिस के मुताबिक हुसैन ने खुलासा किया कि वह 2019 में अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था. वह बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले स्थित कामलारकुटी गांव का निवासी है, जहां से वे बालाहाट पहुंचे और बिना बाड़ वाले खेतों से होते हुए सीमा पार की.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद परिवार दिनहाटा रेलवे स्टेशन पहुंचा और ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से राष्ट्रीय राजधानी आया. दिल्ली पहुंचने के बाद हुसैन ने हरियाणा के खरखौदा में कई ईंट भट्टों पर काम किया और परिवार के साथ बवाना रहने से पहले पांच हजार रुपये प्रति सप्ताह की दर से कमाता था.

अधिकारी ने कहा, ”वे बिना किसी कानूनी दस्तावेज के एनसीआर क्षेत्र में रह रहे थे और असंगठित श्रम क्षेत्र में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे.” पुलिस ने बताया कि दंपति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पूरे परिवार को वापस बांग्लादेश भेजने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu