कंप्यूटर जनित इमेजरी स्टंट ‘दोधारी तलवार’, इसमें असलियत नहीं : जैकी चेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 May 2025 09:10 PM
कंप्यूटर जनित इमेजरी स्टंट ‘दोधारी तलवार’, इसमें असलियत नहीं : जैकी चेन
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. हॉलीवुड स्टार जैकी चेन का कहना है कि आज के स्टंट उतने वास्तविक नहीं लगते, जितने उनके जमाने में लगते थे, क्योंकि यह कंप्यूटर जनित इमेजरी (सीजीआई) पर बहुत अधिक निर्भर करता है. स्टंट के लिए दुनिया में मशहूर चेन ने कहा कि वर्तमान स्थिति ”दोधारी तलवार” की तरह है, जहां अभिनेताओं को प्रौद्योगिकी की मदद से असंभव स्टंट करने का अवसर मिलता है, लेकिन दर्शकों को पता है कि इसमें बहुत कम जोखिम है.

उन्होंने कहा, ”पुराने दिनों में, हमारे पास एकमात्र विकल्प था कि हम वहां जाएं और कूद जाएं; बस. आज, कंप्यूटर के साथ, अभिनेता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन हमेशा वास्तविकता की एक भावना होती है जो आपको महसूस होती है और यह इसमें गायब है.” चेन (71 वर्षीय) ने ओउट लिविंग पत्रिका को बताया, ”यह दोधारी तलवार है. एक ओर, अभिनेता प्रौद्योगिकी की मदद से असंभव स्टंट करने में सक्षम होते जा रहे हैं, और दूसरी ओर, खतरे और सीमा की अवधारणा धुंधली होती जा रही है और दर्शक इसके प्रति उदासीन हो रहे हैं. लेकिन मैं किसी को भी स्टंट करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रहा हूं, जैसा कि मैंने किया; यह वास्तव में बहुत खतरनाक है.” चेन के करियर में ”ड्रंकन मास्टर”, ”पुलिस स्टोरी” और ”रश ऑवर” जैसी एक्शन फिल्में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्टंट करना जारी रखेंगे क्योंकि यह उनकी पहचान का हिस्सा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu