‘अबीर गुलाल’ की टीम के लिए बुरा लग रहा, लेकिन मैं अपने देश के साथ: रिद्धि डोगरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 10:11 PM
‘अबीर गुलाल’ की टीम के लिए बुरा लग रहा, लेकिन मैं अपने देश के साथ: रिद्धि डोगरा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने कहा है कि वह अपने देश के साथ खड़ी हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिल्म ह्लअबीर गुलालह्व की टीम के लिए बुरा लगता है. फिल्म को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं. डोगरा ने कहा कि उनका परिवार जम्मू में रहता है और पहलगाम में जो कुछ हुआ उससे वह बहुत गुस्से में हैं. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

डोगरा ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, “पहलगाम में जो कुछ हुआ उससे मैं काफी गुस्से और क्रोध से भर गयी थी. उस समय मेरा एकमात्र विचार यह था कि मैं अपने देश के साथ खड़ी होना चाहती हूं. एक अभिनेत्री और जम्मू में जन्मी एक भारतीय के रूप में (जिसका परिवार जम्मू में है) मैं पूरी तरह से अपने देश के साथ खड़ी थी. इस समय कुछ और मायने नहीं रखता.” वाणी कपूर अभिनीत “अबीर गुलाल” नौ मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी निर्माताओं को पाकिस्तानी अभिनेताओं और गायकों के साथ काम न करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, “यह किसी के लिए भी उचित नहीं है, क्योंकि यह किसी और का पैसा है…लोग अब इस पर मुझे ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन मुझे वास्तव में इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह काम है और किसी ने अपना दिल और आत्मा लगाई है. इसलिए मेरा दिल मेरे निर्माता के लिए दुखी है कि यह उस व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं है, जिसने अपना पैसा लगाया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu