मलेशिया मास्टर्स : प्रणय, करूणाकरन, श्रीकांत जीते, सिंधू बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 May 2025 08:32 PM
मलेशिया मास्टर्स : प्रणय, करूणाकरन, श्रीकांत जीते, सिंधू बाहर
ऑडियो सुनें

कुआलालम्पुर. भारत के एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत समेत पुरूष खिलाड़ियों ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई . प्रणय ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो को 19 . 21, 21 . 17, 21 . 16 से हराया . अब उनका सामना जापान के युशी तनाका से होगा .

वहीं सतीश करूणाकरन ने चीनी ताइपे के तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन को 21 . 13, 21 . 14 से मात दी . अब वह फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से खेलेंगे . भारत के आयुष शेट्टी ने कनाडा के ब्रायन यांग को 20 . 22, 21 . 10, 21 . 8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया . 2023 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता का सामना फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगा. बाद में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने चीन के छठी रैंकिंग वाले लू गुआंग को 21 . 21, 13 . 21, 21 . 11 से हराया . गुंटुर के 32 साल के खिलाड़ी का सामना आयरलैंड के नहाट एनगुएन से होगा.

वहीं दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी प्रियांशु राजावत सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से 15-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गए.
सिंधू का खराब फॉर्म हालांकि जारी रहा और वह इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में वियतनाम की एंगुयेन थुए लिन्ह से 11 . 21, 21 . 14, 15 . 21 से हार गई .

सिंधू के अलावा तीन अन्य महिला खिलाड़ी उन्नति हुड्डा, आर्किष कश्यप और मालविका बंसोड भी अपने पहले दौर का मैच हार गईं.
मालविका को चीनी ताइपे की चियू पिन चियान से 21-19, 18-21, 8-21 से, आर्किष को इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से 9-21, 8-21 से जबकि उन्नति को चीनी ताइपे की लिन सियांग टि से 12-21, 20-22 से पराजय मिली.

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने इंडोनेशिया के अदनान मौलाना और इंडाह काहया सारी जमील को 21 . 18, 15 . 21, 21 . 14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया . असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को शीर्ष वरीयता प्राप्त जियांग झेंग बांग और वेइ याशिन ने 21 . 10, 21 . 12 से हराया . रोहन कपूर और रूत्विका शिवानी गाड्डे को चौथी वरीयता प्राप्त चीन की गुओ शिन वा और चेन फांग हुइ ने 21 . 10, 21 . 14 से मात दी . करूणाकरन और आद्या वरियाथ को इंडोनेशिया के वेरेल युस्तिन मूलिया और लीसा कुसुमवती ने 21 . 15, 21 . 16 से हराया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu