प्रधानमंत्री मोदी ने देशनोक समेत 103 रेलवे स्टेशन की सौगात दी

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में हैं। ऑपरेशन संदूर के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा है। इस दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए तरीके से तैयार किए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वर्चुअल तरीके से 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बने 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए तरीके से बनाए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअली 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बने 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया, जिन्हें 1,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशनोक स्टेशन से बीकानेर से मुंबई जाने वाली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button