प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 22 May 2025 03:10 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल में तीन पुर्निवकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन स्टेशनों का उद्घाटन किया गया उनमें पानागढ़, कल्याणी घोषपाड़ा और जॉयचंडी पहाड़ शामिल हैं। ये स्टेशन देशभर में प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंंिसग के माध्यम से उद्घाटित 103 अमृत भारत स्टेशनों में शामिल हैं। उद्घाटन कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर से किया गया।

पानागढ़ और कल्याणी घोषपाड़ा स्टेशन पूर्व रेलवे के अंतर्गत आते हैं, जबकि जॉयचंडी पहाड़ स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आता है। दोनों जोन का मुख्यालय कोलकाता में है। अधिकारियों के अनुसार, इन स्टेशनों का पूर्ण पुर्निवकास किया गया है और यात्रियों के लिए नयी सुविधाओं के साथ ही इनका सौंदर्यीकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुल 100 रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुर्निवकास के लिए चुना गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital