विदेश सचिव मिसरी जापान पहुंचे, आतकंवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संदेश से अवगत कराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 May 2025 08:08 PM
विदेश सचिव मिसरी जापान पहुंचे, आतकंवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संदेश से अवगत कराया
ऑडियो सुनें

तोक्यो. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश से अवगत कराया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग पर चर्चा की. जापान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मिसरी ने जापान के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री हिरोयुकी नमाजू से मुलाकात की तथा “हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.” मिसरी ने यहां जापान के विदेश मामलों के उपमंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से भी मुलाकात की.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “चर्चा में भारत जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश से अवगत कराया गया.” मिसरी की यात्रा, पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संपर्क अभियान के तहत तथा ऑपरेशन सिंदूर के बाद आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर देने के लिए एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल की जापान यात्रा के साथ हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu