पश्चिम नेपाल में कम तीव्रता के भूकंप के दो झटके आए

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 23 May 2025 02:00 PM
पश्चिम नेपाल में कम तीव्रता के भूकंप के दो झटके आए
ऑडियो सुनें

काठमांडू: पश्चिम नेपाल में बृहस्पतिवार देर रात कम तीव्रता के दो भूकंप आए और अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात एक बज कर 48 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र बैताडी जिले के खलंगा में था।

भूकंप के बाद रात दो बजे (स्थानीय समयानुसार) 3.7 तीव्रता का दूसरा झटका आया। अधिकारी ने बताया कि लगातार दो झटकों के बाद स्थानीय निवासी घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी दारचुला, बझांग और दादेलधुरा जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital