भारत की मिश्रित टीम ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल का रजत और कांस्य जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 May 2025 08:04 PM
भारत की मिश्रित टीम ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल का रजत और कांस्य जीता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने रविवार को जर्मनी के सुहल में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीता. भारत इस तरह दो दिनों में टूर्नामेंट में दूसरी बार दो पोडियम स्थान हासिल करने में सफल रहा. नारायण प्रणव और ख्याति चौधरी की जोड़ी ने रजत जीता जबकि हिमांशु और शांभवी क्षीरसागर की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया. भारत इससे पदक तालिका दोहरे अंक (दो स्वर्ण, चार रजत, चार कांस्य) पर पहुंचने में सफल रहा. सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो और फाइनल होने हैं.

ख्याति और नारायण की जोड़ी ने 38 टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में 631.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया . यह जोड़ी चीन के हुआंग युटिंग (इस स्पर्धा के ओलंपिक चैंपियन, दो बार ओलंपिक पदक विजेता और सीनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) और हुआंग लिवानलिन (जूनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) की जोड़ी के पीछे रही. चीन की जोड़ी ने 632.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.

स्वर्ण पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी. टीमों टीमें 15वीं सीरीज तक 14-14 अंक की बराबरी पर थी.
चीन की जोड़ी ने 15वीं सीरीज को 0.5 से जीतकर 16 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक जीता. हिमांशु और शंभवी ने क्वालीफायर में 629.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक मैच खेलने का अधिकार आसिल किया.

यह जोड़ी तीसरे स्थान के मैच में एक समय अमेरिका के ग्रिफिन लेक और एलिजा स्पेंसर की जोड़ी के खिलाफ 1-7 से पीछे थी.
पदक हाथ से निकलने के खतरे के बीच उन्होंने जोरदार वापसी की और 13-7 से बढ़त बना ली. अमेरिकी टीम इसके बाद सिर्फ एक और सीरीज. जीत सकी लेकिन भारतीय जोड़ी ने 17-9 से जीत की आसान जीत के साथ कांस्य पदक हासिल कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu