मप्र: 14 साल की लड़की से 19 वर्षीय युवक का “जबरिया” निकाह, मौलवी समेत छह पर मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Jun 2022 06:54 PM
मप्र: 14 साल की लड़की से 19 वर्षीय युवक का “जबरिया” निकाह, मौलवी समेत छह पर मामला दर्ज

ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर में 14 साल की लड़की से 19 वर्षीय युवक के कथित तौर पर जबरिया बाल विवाह के साल भर बाद दूल्हे और मौलवी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. खजराना थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाल विवाह चार जुलाई 2021 को हुआ था और तब दुल्हन की उम्र 14 साल तथा दूल्हे की उम्र 19 साल थी.

उन्होंने बताया कि बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में युवक पर शादी के बाद नाबालिग लड़की को उसके घर में बंधक बनाकर रखने और उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है. वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के उल्लंघन के आरोपियों में निकाह पढ़वाने वाला मौलवी, दूल्हे की मां और निकाह के तीन गवाह शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाल विवाह पीड़ित लड़की की एक अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई है.

प्रशासन के बाल विवाह निरोधक उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘ हमें शिकायत मिली थी कि दूल्हा पक्ष ने नाबालिग लड़की और उसके परिवार को डरा-धमकाकर इस जोड़े का जबरिया बाल विवाह कराया. बाल कल्याण समिति ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया है. हमने लड़की के बयान के आधार पर ही पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.’’ उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर जिले की एक धार्मिक संस्था ने मामले से जुड़े निकाह का प्रमाणपत्र जारी किया था और बाल विवाह के खुलासे के बाद इस दस्तावेज की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है जो कानूनन अपराध है. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu