नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी जन-केंद्रित पहल के साथ प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है. शाह ने यहां सत्तारूढ. राजग के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही. उन्होंने कहा, ”अपनी जन-केंद्रित पहल के माध्यम से राजग आज प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिक लोगों के उत्थान और नए आपराधिक कानूनों के तहत नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए शासन मॉडल को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने कहा, ”हम विकास के दायरे से किसी को भी बाहर नहीं छोड़ने के अपने संकल्प पर अडिग हैं.”
राजग प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है: अमित शाह
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 May 2025 10:16 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Murmu in Bastar : कोई राष्ट्रपति पहली बार देखेगा मुरिया दरबार..इस वीडियो में जानिए दरबार और उसका इतिहास Muriya darbar
- 2 Stock Market : लगातार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के, FMCG और IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव
- 3 Asian Para Games : भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने दो स्वर्ण पदक जीते
- 4 इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को आमंत्रण, कैप्टन स्मित मच्छार साथ होंगे
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu