पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों के साथ दुष्कर्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Jun 2022 09:25 PM
पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों के साथ दुष्कर्म

ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बहावलनगर, फोर्ट अब्बास में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पांच जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच के लिए गयी थीं. उन्होंने बताया कि वहां दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद यह मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग पीड़िता के परिवार के साथ मामले को कथित तौर पर सुलझाना चाहते थे.

काशिफ अली नामक आरोपी का संबंध एक प्रभावशाली परिवार से है. पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने कहा कि किशोरियों के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि काशिफ अली ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है.

By Yogesh Kumar Sahu