गायक मिलिंद गाबा, पत्नी प्रिया बेनीवाल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 31 May 2025 01:46 PM
गायक मिलिंद गाबा, पत्नी प्रिया बेनीवाल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: गायक मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी एवं फैशन ब्लॉगर प्रिया बेनीवाल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। गाबा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुशखबरी साझा की। मिलिंद गाबा को उनके गाने ‘शी डोंट नो’, ‘साड्डी दिल्ली’, ‘तेरी यारी’ और ‘क्या करूं’’ के लिए जाना जाता है।

उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिस पर लिखा था, ह्लगाबा की स्टोरी में ‘ट्विस्ट’ नहीं, ‘ट्विन्स’ हैं। गाबा ने कैप्शन में लिखा, अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा, तुझसे। अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमारे घर दो बच्चों का आगमन हुआ है। जय माता दी। इस पोस्ट को प्रिया बेनीवाल ने भी इंस्टाग्राम पर दोबारा साझा किया।
मिंिलद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital