कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Jun 2025 03:12 PM
कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की
ऑडियो सुनें

चेन्नई: अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, लेकिन कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी से उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हासन ने मणिरत्नम निर्देशित ‘ठग लाइफ’ के पीछे की कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पर बात की, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो मेरे पीछे खड़ा है।’’ हासन ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि ‘‘कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है’’ जिसके बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी आलोचना की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital