भारतीय मूल के ‘गुरु’ ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न के मामले में कानूनी लड़ाई हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Jun 2022 08:35 PM
भारतीय मूल के ‘गुरु’ ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न के मामले में कानूनी लड़ाई हारे
ऑडियो सुनें

लंदन. इंग्लैंड में एक धार्मिक संगठन या समाज का मुख्य पुजारी बताये जाने वाले भारतीय मूल के एक ‘‘गुरु’’ यौन-उत्पीड़न से जुड़े मामले में हर्जाना दावा निरस्त करने को लेकर लंदन उच्च न्यायालय में अपनी कानूनी लड़ाई हार गये हैं. पूर्व ‘भक्तों’ ने यौन-उत्पीड़न और मनोवैज्ञानिक प्रभुत्व के आरोपों के मद्देनजर ‘गुरु’ के खिलाफ लाखों पाउंड की क्षतिपूर्ति का दावा किया था, जिसे निरस्त करने की उसकी मांग खारिज कर दी गयी.

‘गुरु’ राजिंदर कालिया (65) वर्ष 1986 से कोवेंट्री में एक पंजीकृत चैरिटी सोसाइटी चला रहा था और कहा जाता है कि उसने खुद को एक ऐसे पुजारी की शख्सियत के रूप में वर्णित किया, जो ईश्वर के साथ सीधे सम्पर्क होने और उनसे बात करने की क्षमता का दावा करते थे. हालांकि ‘गुरु’ ने इन आरोपों से इनकार किया है.

न्यायाधीश डिप्टी मास्टर रिचर्ड ग्रिमशॉ ने दीवानी मामले में बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘इसमें ऐसे मुद्दे मौजूद हैं जिन पर सुनवाई जरूरी है.’’ न्यायाधीश ने पाया कि मामले में सभी भारतीय मूल के दावेदारों के पास अपने-अपने दावों के सफल होने की ‘वास्तविक संभावना’ है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu