भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 11:24 AM
भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,96,692 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 72,474 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,855 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 72,474 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.17 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.62 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,366 की बढ़ोतरी हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news