मुंबई की इमारत में आग लगी, 11 लोगों को बचाया गया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 11:31 AM
मुंबई की इमारत में आग लगी, 11 लोगों को बचाया गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. उत्तरी मुंबई की एक रिहायशी इमारत में शनिवार रात आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारी के मुताबिक, दमकल नियंत्रण कक्ष को रात करीब 12.25 बजे फोन पर बोरीवली उपनगर स्थित ‘धीरज सवेरा’ इमारत में आग लगने की सूचना मिली.

नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में लगी थी और घबराए लोगों ने बचने के लिए 15वीं मंजिल पर जाकर शरण ली थी.अधिकारी के अनुसार, दमकल की सात गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news