उत्तराखंड में जल्द प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी ‘आप’

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 01:22 PM
ऑडियो सुनें

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का एक मजबूत विकल्प मुहैया कराने के प्रयास में जुट गई है. इसके लिए जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर दिया जाएगा. ‘आप’ ने ब्लॉक से लेकर पंचायत तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद भी शुरू कर दी है, ताकि पार्टी आने वाले नगर निकाय सहित अन्य चुनावों में पूरे दम-खम से लड़ सके. इसी कड़ी में पार्टी जल्द ही अपना प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित कर देगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news