सपा की सरकार ने आजमगढ़ को ‘आतंक का गढ़’ बना दिया था : योगी आदित्यनाथ

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 01:50 PM
सपा की सरकार ने आजमगढ़ को ‘आतंक का गढ़’ बना दिया था : योगी आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ ने रविवार को राज्­य की मुख्­य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी (सपा) की (पिछली) सरकार ने ‘आतंक का गढ़’ बना दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार ने इसे विकास से जोड़ने का कार्य किया है.

आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में चक्रपानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ”आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंक का गढ़ बना दिया था, बहुजन समाज पार्टी भी उससे कभी अपने आपको मुक्त नहीं कर पाई लेकिन आजमगढ़ को विकास के साथ जोड़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने किया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news