महाराज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बने

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Jun 2025 10:42 PM
महाराज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बने
ऑडियो सुनें

बुलावायो. कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज रविवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरूआती मैच के दूसरे दिन 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए. पैंतीस वर्षीय महाराज पिछले नौ वर्षों से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और धीरे धीरे टेस्ट प्रारूप में टीम के प्रमुख स्पिनर बन गए हैं.

महाराज ने यह उपलब्धि 34वें ओवर में जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन को आउट करके हासिल की जिन्हें काइल वेरेने ने स्टंप किया.
महाराज पूर्व ऑफ स्पिनर ‘ूग टेफील्ड के 170 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं.

बाएं हाथ के स्पिनर महाराज के नाम अब 59 टेस्ट मैच में 202 विकेट हैं जिसमें 11 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं.
महाराज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 166 मैच में 631 विकेट लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की नौ विकेट पर 418 रन की घोषित पहली पारी के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 251 रन पर आउट हो गई जिसमें महाराज ने 16.4 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट लिए. वियान मुल्डर ने 16 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu