ओडिशा में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 08:33 PM
ओडिशा में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस ने सोमवार को कंधमाल जिले में दो माओवादियों को मार गिराया और उनके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. मारे गए माओवादियों की पहचान मनकू और चंदन के रूप में हुई है. मनकू प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) था, जबकि चंदन संगठन का सदस्य था.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षार्किमयों ने दो शव बरामद करने के अलावा मौके से एक राइफल भी जब्त की है. रिवॉल्वर, कारतूस, वॉकी-टॉकी सेट, बैटरी और अन्य सामान भी जब्त किया गया है. बालीगुडा थाना क्षेत्र में एक संरक्षित वन के पास कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) ने अभियान शुरू किया.

बयान में कहा गया, “आज दोपहर के समय डीवीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में मनकू और चंदन मारे गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर इलाके में अभियान तेज कर दिया है.” ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने सफल अभियान के लिए कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरीश बी सी और डीवीएफ के सदस्यों को बधाई दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu