संगारेड्डी/हैदराबाद. जिला पुलिस ने एक दवा विनिर्माण संयंत्र में हुए विस्फोट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और लगभग इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक पारितोष पंकज ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संभवत: रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण 30 जून को यह घातक दुर्घटना हुई थी.
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लहमने इस मामले में बीएनएस की धारा 105, 110 और 117 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जांच जारी है.ह्व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 गैर इरादतन हत्या के लिए सजा से संबंधित है. धारा 110 गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास से संबंधित है, जबकि धारा 117 ह्लस्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचानेह्व के अपराध से संबंधित है.
इससे पहले, दिन में विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस घातक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
तेलंगाना के कारखाना विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इस घटना के संबंध में दवा फैक्टरी के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे. अधिकारी ने कहा, ह्लहम जांच कर रहे हैं. हम मामला दर्ज करेंगे. सबसे पहले हम फैक्टरी अधिनियम 1948 के तहत लाइसेंस धारक और यूनिट के प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी करेंगे और उनसे खामियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगेंगे.ह्व अधिकारी ने बताया कि नोटिस अगले कुछ दिनों में जारी होने की संभावना है.
दवा संयंत्र में विस्फोट के बाद गर्भवती महिला लापता परिजनों की तलाश में भटक रही
बिहार की सात महीने की गर्भवती पूजा कुमारी तेलंगाना के संगा रेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट के बाद अपने परिवार के चार लापता सदस्यों (अपने पति, दो चाचाओं और भाई) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भटक रही है. पूजा विस्फोट स्थल पर अधिकारियों से अपने परिजनों के बारे में जानकारी देने की गुहार लगा रही है, लेकिन उसे अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.
पूजा ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “हमने अस्पतालों में जाकर उन्हें तलाशा, लेकिन वे नहीं मिले. हम बिहार निवासी हैं. वह (पति) सुबह आठ बजे (सोमवार को) ड्यूटी पर गए थे.” पूजा और नागा पासवान की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी. दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा है. सिगाची की दवा इकाई में जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय नागा पासवान के अलावा पूजा का भाई दीपक पासवान और दो चाचा-दिलीप गोसानी व डब्लू गोसानी परिसर में काम कर रहे थे.
फैक्टरी के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने इस बात पर जोर दिया कि पूजा के पति और अन्य लापता लोगों को ढूंढना कंपनी की जिम्मेदारी है. उसने बताया कि पुलिस पूजा को उसके परिजनों की तलाश के लिए फैक्टरी के अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रही है. व्यक्ति ने सवाल किया, “वह (पूजा) अपने बेटे को गोद में लेकर यहां बैठकर क्या करेगी?” उसने कहा कि कंपनी को पूजा की मदद करनी चाहिए.
संगा रेड्डी के पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दवा संयंत्र में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक केवल नौ शवों की शिनाख्तहो पाई है, जबकि बाकी शवों के डीएनए के नमूनों का मिलान किया जाना है. ज्यादातर मृतक ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों के हैं.