सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली, चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Jun 2022 06:50 PM
सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली, चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई. चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को गत 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं.

रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष को आज शाम सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है.’’ कांग्रेस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला था कि सोनिया गांधी की श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ है, जिसका उपचार किया गया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नये सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था. जांच एजेंसी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर रही है और वह ईडी के समक्ष सोमवार को फिर पेश हुए.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu