पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले मंदिर के गार्ड के परिवार को दी गई सहायता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Jul 2025 08:03 PM
पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले मंदिर के गार्ड के परिवार को दी गई सहायता
ऑडियो सुनें

शिवगंगा/चेन्नई. तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री के.आर पेरियाकरुप्पन ने शिवगंगा जिले में एक मंदिर रक्षक के परिवार को मकान का पट्टा, नौकरी का नियुक्ति आदेश और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता राशि बुधवार को सौंपी. मंदिर गार्ड की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

इस बीच, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने पीड़ित अजित कुमार की मां से फोन पर बात की और अपनी संवेदनाएं और सहानुभूति व्यक्त की. विपक्ष के नेता ने उन्हें आश्वासन दिया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी.

मंत्री पेरियाकरुप्पन ने मदप्पुरम गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शिवगंगा जिला कलेक्टर के. पोरकोडी और मनमादुरी से विधायक तमिलरासी रविकुमार की उपस्थिति में अजित कुमार के भाई नवीन कुमार को नौकरी का नियुक्ति आदेश सौंपा. नवीन कुमार को शिवगंगा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, कराईकुडी में अनुकंपा के आधार पर तकनीशियन के पद पर नियुक्त किया गया. साथ ही, मंत्री ने पीड़ित की मां मालती को तीन सेंट जमीन मुफ्त देने का आदेश दिया और इसके लिए सरकारी पट्टा (घर की जगह) भी दिया. पेरियाकरुप्पन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी द्रमुक की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. उन्होंने कहा, “यह सहायता का पहला चरण है और सहायता जारी रहेगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu