कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Jul 2025 03:31 PM
कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

तंजावुर: तंजावुर-कुंभकोणम मोटरमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार और ‘मिनी ट्रक’ के आपस में टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चेन्नई के पेरुंगलथुर निवासी एस. कुमार (57) अपने परिवार के साथ कार से बृहदेश्वर मंदिर जा रहे थे और सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह हादसा हो गया।

विक्रवंडी-तंजावुर राजमार्ग पर कार के कुरुंगलूर से गुजरते समय धान की बोरियां लेकर विपरीत दिशा से आ रही एक मिनीवैन गलत लेन में आ गई। पुलिस ने बताया कि तेज गति से आ रही कार ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक को संभलने का समय ही नहीं मिला।

कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार उनकी पत्नी जया (55), उनकी बेटी दुर्गा (32) और नवासी नीलावेणी सूर्या (3) ने भी बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मिनीवैन के चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका तंजावुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
तंजावुर तालुक पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital