ईडी ने पांचवें दिन राहुल गांधी से नौ घंटे तक पूछताछ की, रात में जारी रहेगी पूछताछ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 10:01 PM
ईडी ने पांचवें दिन राहुल गांधी से नौ घंटे तक पूछताछ की, रात में जारी रहेगी पूछताछ

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. गांधी (52) ने लगभग आठ बजे आधे घंटे का ब्रेक लिया और पूछताछ में फिर से शामिल हुए. वह मध्य दिल्ली के ए पी जे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय से अपने सुरक्षार्किमयों के साथ तुगलक लेन पर अपने आवास जाने के लिए निकले.

गांधी दिन में लगभग सवा 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचे और दोपहर में कोई अवकाश नहीं लिया जैसा कि उन्होंने अपनी पिछली उपस्थिति में किया था. वायनाड से कांग्रेस के सांसद गांधी से ईडी कार्यालय में पांच दिन लगभग 50 घंटे पूछताछ की गई है. अधिकारियों ने उनसे कई सत्रों में पूछताछ की तथा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया.

पिछले हफ्ते गांधी से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की गई. सोमवार की पूछताछ के बाद उन्हें फिर से बुलाया गया और अपने बयान की रिकॉर्डिंग पूरी करने के लिए कहा गया. यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रर्वितत यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसके पास ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का मालिकाना हक है.

ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है. सोनिया गांधी को सोमवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां उन्हें कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था और अब उन्हें आराम की सलाह दी गई है. कांग्रेस ने केंद्र पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत की गई कार्रवाई करार दिया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  2. 2 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu