देश में कोविड-19 के 12,249 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 11:53 AM
देश में कोविड-19 के 12,249 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,249 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,31,645 हो गई, वहीं 13 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,903 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,300 की बढ़ोतरी होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 81,687 हो गयी है।

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। संक्रमण से अब तक 4,27,25,055 लोग उबर चुके हैं। संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.45 करोड़ खुराकें दी गयी है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav