उपराज्यपाल ने केजरीवाल के कार्यालय के उप सचिव और दो एसडीएम को किया निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 08:39 PM
उपराज्यपाल ने केजरीवाल के कार्यालय के उप सचिव और दो एसडीएम को किया निलंबित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के उप राज्पाल वी.के.सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल के कार्यालय में कार्यरत एक उप सचिव और दो सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र ठाकुर, वसंत विहार के एसडीएम र्हिषत जैन और विवेक विहार के एसडीएम देवेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई उपराज्यपाल सक्सेना की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को इंगित करती है और सरकार में ईमानदारी सुनिश्चित करने की कोशिश है. उन्होंने बताया कि उप राज्यपाल ने सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण के दो सहायक इंजीनियरों को कालकाजी एक्सटेंशन में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के निर्माण में खामी पाए जाने पर निलंबित कर दिया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu