परिवार ने मोबाइल फोन दिलाने से मना किया तो किशोर ने पहाड़ी से छलांग लगा की आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Aug 2025 09:38 PM
परिवार ने मोबाइल फोन दिलाने से मना किया तो किशोर ने पहाड़ी से छलांग लगा की आत्महत्या
ऑडियो सुनें

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय एक किशोर ने परिवार द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से क्षुब्ध होकर एक पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दो व्यक्तियों ने साजापुर क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे चट्टानी सतह पर अथर्व तायडे का बेजान शरीर पड़ा हुआ देखा. वे तायडे को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तायडे ने परिवार द्वारा मोबाइल फोन खरीदने से मना करने के बाद आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि तायडे मूल रूप से बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद का रहने वाला था और साजापुर इलाके में रह रहा था. पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu