राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 Jun 2022 11:49 AM
राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने सभी से उनका साथ देने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है।

मुर्मू भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। वहां एक जनजातीय नृत्य का आयोजन किया गया था, बड़ी संख्या में उनके मित्र एवं शुभंिचतक उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे।

वह मयूरभंज जिले में स्थित अपने पैतृक शहर रायरंगपुर से सड़क मार्ग से बुधवार रात ओडिशा की राजधानी पहुंची थीं। इस दौरान करीब 280 किमी लंबे रास्ते पर लोगों ने उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा, ‘‘ मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।’’

हवाई अड्डे पर उनकी इकलौती बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा, ‘‘देश के लोग मेरी मां को उनकी सादगी एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए पसंद करते हैं। वह परिवार की जिम्मेदारियां मुझे सौंपकर देश की सेवा करने के लिए जा रही हैं।’’ इतिश्री मुर्मू भुवनेश्वर में एक बैंक में अधिकारी हैं और फिलहाल अपनी दो महीने की बेटी की देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं।

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को भुवनेश्वर स्थित अपने विद्यालय यूनिट-दो गर्ल्स हाईस्कूल जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन भीड़ की वजह से उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। मुर्मू के स्कूल और कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने अतिथि गृह आकर उनसे मुलाकात की।

उनके स्कूल की प्रधान अध्यापिका कल्याणी मिश्रा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी पूर्व छात्रा भारत की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही है।’’ झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने रमा देवी वीमेंस कॉलेज से स्रातक की पढ़ाई की, जो अब विश्वविद्यालय है। मुर्मू ने स्रातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओडिशा के ंिसचाई विभाग में काम भी किया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav