भाजपा के लोग सिर्फ ‘वोट चोर’ नहीं, बल्कि ‘आरक्षण चोर’ भी हैं: तेजस्वी यादव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Aug 2025 07:51 PM
भाजपा के लोग सिर्फ ‘वोट चोर’ नहीं, बल्कि ‘आरक्षण चोर’ भी हैं: तेजस्वी यादव
ऑडियो सुनें

मधुबनी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग सिर्फ ”वोट चोर” ही नहीं, बल्कि ”आरक्षण चोर” भी हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे यादव ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से बिहार की सरकार चला रहे हैं.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी में एक सभा में कहा, ”भाजपा वाले वोट चोर तो हैं ही, ये आरक्षण चोर भी हैं.” उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ”हमारे चाचा जी पलट गए, ‘हाईजैक’ हो गए. उनसे बिहार संभलने वाला नहीं है. दिल्ली से मोदी जी, अमित शाह जी बिहार चला रहे हैं. हमें उनकी (नीतीश) फिक्र होती है, लेकिन वह अब बिहार चलाने योग्य नहीं रह गए हैं.” यादव का यह भी कहना था कि बिहार में भाजपा और आरएसएस सरकार चला रहे हैं.

उन्होंने लोगों का आ”ान किया, ”आप लोगों को तय करना है. नेहरू जी, बीपी मंडल, कर्पूरी जी, आंबेडकर जी की धारा एक तरफ है. दूसरी तरफ, गोलवलकर और गोडसे की धारा है. आप लोगों को तय करना है कि कैसी सरकार चाहिए.” यादव ने दावा किया, ”हम कहते रह गए कि 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालिए ताकि तमिलनाडु की तरह यह आरक्षण भी सुरक्षित रह सके. लेकिन यह नहीं कहा गया है.” यादव ने कहा, ”गुजरात के दो लोग तय करेगे कि बिहार में कौन वोटर होगा…यह नहीं चलने वाला है. एक बिहारी, सब पर भारी है.” उन्होंने कहा, ”आप लोगों को उम्मीदवार नहीं देखना है, संविधान देखना है. लालू जी और राहुल जी को देखकर वोट दीजिए.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu