केरल : फिल्म के सेट पर अभिनेता खालिद का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Jun 2022 07:05 PM
केरल : फिल्म के सेट पर अभिनेता खालिद का निधन
ऑडियो सुनें

कोट्टायम. केरल के कोट्टायम जिले के वाइकोम के नजदीक एक फिल्म के सेट पर अभिनेता एवं थियेटर कलाकार खालिद का शुक्रवार को निधन हो गया . पुलिस ने इसकी जानकारी दी. वह 70 साल के थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि खालिद का शव फिल्म के सेट पर शौचालय में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ा मिला . फिल्म की यूनिट के अन्य सदस्य उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका.

सूत्रों के अनुसार, एक लोकप्रिय मलयालम हास्य धारावाहिक में काम करने के बाद घर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए खालिद वाइकोम के समीप एक फिल्म की शूंिटग कर रहे थे. प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जिम्शीर एवं शीजू खालिद तथा निदेशक खालिद रहमान उनके बेटे हैं. पुलिस ने बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है .

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu