बागी विधायकों से बात करिए, न कि उन्हें चुनौती दीजिए : शिवसेना विधायक जाधव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Jun 2022 10:16 PM
बागी विधायकों से बात करिए, न कि उन्हें चुनौती दीजिए : शिवसेना विधायक जाधव

ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने शुक्रवार को पार्टी के नेता संजय राउत से बागी विधायकों को ‘‘चुनौती देने’’ के बजाय उनसे बात करने को कहा है. चिपलुन से विधायक जाधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बागियों से संवाद करिए, यह पता लगाइए कि क्या उनकी शिकायतें सही हैं. मतभेदों को संवाद से हल किया जा सकता है.’’ जाधव उन चंद विधायकों में से एक हैं, जो शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ ंिशदे की अगुवाई में बागी विधायकों के खेमे में शामिल नहीं हुए हैं.

By Yogesh Kumar Sahu