शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये उद्धव को अधिकृत किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 05:21 PM
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये उद्धव को अधिकृत किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया. शिवसेना के अधिकतर विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले राज्य के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ ंिशदे के विद्रोह का सामना कर रही पार्टी की कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया जिसके मुताबिक कोई अन्य राजनीतिक संगठन शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है.पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘कार्यकारिणी ने फैसला किया कि शिवसेना बाल ठाकरे की है तथा ंिहदुत्व और मराठी गौरव की उनकी उग्र विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. शिवसेना इस रास्ते से कभी नहीं हटेगी.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news