अमृत काल में भी लोकतंत्र की हत्या जारी : अखिलेश यादव

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 07:21 PM
अमृत काल में भी लोकतंत्र की हत्या जारी : अखिलेश यादव
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि देश में आपातकाल के 47 वर्ष बीत चुके हैं पर आज भी 25 जून 1975 की याद सिहरन पैदा कर देती है और अमृत काल (आजादी के 75वें वर्ष) में भी लोकतंत्र की हत्या जारी है.
शनिवार को आपातकाल की बरसी पर सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने कहा, ”देश में आपातकाल लगे 47 वर्ष बीत चुके है पर आज भी 25 जून 1975 की याद सिहरन पैदा कर देती है.”

उन्होंने कहा, ‘‘ (तब) रातोंरात विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियों के साथ प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी. स्वतंत्र भारत में आपातकाल लागू होते ही लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनकर नागरिकों की आजादी को कुचल दिया गया था.” आपातकाल के दौर की त्रासदी बयां करते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर देश पर अघोषित आपातकाल की छाया मंडरा रही है और अमृतकाल में भी लोकतंत्र की हत्या जारी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news