प्रधानमंत्री मोदी ने अमरिंदर सिंह की सेहत की जानकारी ली

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 11:33 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने अमरिंदर सिंह की सेहत की जानकारी ली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. अमरिंदर सिंह की शनिवार को लंदन के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई थी. वह सर्जरी के लिए हाल में लंदन पहुंचे थे.अमरिंदर सिंह पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में पंजाब का हालिया विधानसभा चुनाव लड़ा था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news