वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को वाराणसी से उड़ान भरने के बाद किसी पक्षी से टकरा गया जिससे उसे यहां आपात स्थिति में उतारना पड़ा. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के यहां पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए उड़ान भरते ही कोई पक्षी उससे टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर को तत्काल उतारना पड़ा. इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से र्सिकट हाउस लौटे और बाद में सड़क मार्ग से बाबतपुर हवाईअड्डे पहुंच कर एक राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए. योगी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे और शाम को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने र्सिकट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक भी की.
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से पक्षी टकराया, आपात स्थिति में उतारा गया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 11:59 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO जितने छक्के आज तक कोई टीम नहीं मार सकी, उससे ज्यादा आज अकेले वैभव सूर्यवंशी ने मार दिए, देखिए 28 छक्कों वाला वीडियो
- 2 Life Without Sun 65 दिनों तक अंधेरा… कल से ना कोई सुबह, ना कोई दोपहर! दुनिया के एक शहर को देखिए इस वीडियो के साथ
- 3 VIDEO लेजर शो और 11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर 84 घाटों का दिव्य नजारा
- 4 किसानों के सहयोग के लिए कांग्रेस ने कंट्रोल रूम संचालित कर जारी किए हेल्पलाइन नंबर, धान खरीदी करने सरकार गंभीर नहीं : सुरेंद्र वर्मा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news