रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए अधिकारियों को वहां फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बुधवार रात एक बयान में साय ने कहा, ”मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं. उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं तथा भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.” साय ने कहा है, ”इस कठिन समय में हमारी सरकार हर नागरिक की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
मुख्यमंत्री साय ने नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के दिए निर्देश
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Sep 2025 07:16 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Cyclone ‘Akwan’: समुद्र में तेज होंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में अलर्ट
- 2 VIDEO 22 घंटे के अंतरिक्ष सफर के बाद स्टारशिप का स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, तकनीकी खराबी के चलते धरती से टकराने का डर था मगर हवा में ही कैच हुआ, देखिए वीडियो
- 3 हाईकोर्ट ने नाबालिग की उम्र 18 से घटाककर 16 करने का दिया सुझाव, छिड़ी बहस…
- 4 IND VS NZ 5TH ODI: न्यूजीलैंड में नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, आखिरी वनडे में भी फेल
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu