कांग्रेस -राजद से बिहार की सम्मान को खतरा, कुशासन का नुकसान उठाना पड़ा: प्रधानमंत्री मोदी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 15 Sep 2025 06:18 PM
कांग्रेस -राजद से बिहार की सम्मान को खतरा, कुशासन का नुकसान उठाना पड़ा: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

पटना/ पूर्णिया: पूर्णिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोसी-सीमांचल वासियों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के स्थापना करने की घोषणा की। कहा कि मखाना और बिहार का बहुत गहरा नाता रहा है। मखाना बोर्ड से इस क्षेत्र के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत लाभ होने वाला है।

कांग्रेस और राजद बीते दो दशक से बिहार की सत्ता से बाहर है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद बीते दो दशक से बिहार की सत्ता से बाहर है। इसमें बिहार की माताओं और बहनों की सबसे बड़ी भूमिका है। मैं इसके लिए माताएं एवं बहनों को नमन करता हूं। राजद की सरकार में माताएं-बहनें परेशान थीं। वह डरी हुई थीं। खुलेआम हत्या, बलात्कार होती थी। आज डबल इंजन की सरकार में वह लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही है। जीविका दीदी आज पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता है। यह लोग कभी आपकी चिंता नहीं करेंगे। लेकिन, मोदी के लिए आप ही परिवार हो। इसलिए मोदी कहता है सबका साथ सबका विकास। आने वाले दिनों में कई पर्व और त्योहार आने वाले हैं। इस बार हमारी सरकार ने गरीबों के लिए बहुत बड़ा उपहार दिया है। आज से ठीक हप्ते बाद नवरात्र का त्योहार आएगा। और, 22 सितंबर से जीएसटी कम हो जाएंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital