16 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले, देखें लिस्ट…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 18 Sep 2025 01:47 PM
16 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले, देखें लिस्ट…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: यूपी में गुरुवार को 16 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

इन जिलों के एसपी बदले

* पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का एसपी बनाया गया है।

* अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया है।

* हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।

* सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है।

* एसपी, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है।

* एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।

* एसपी, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है।

* अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

* औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है।

* प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है।

इनका भी हुआ तबादला

आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है।

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया।

देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है।

प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।
विज्ञापन

सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में तैनात सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital