जैश के बाद अब लश्कर के आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल, ऑपरेशन सिंदूर में हुई तबाही को कबूला

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 19 Sep 2025 02:43 PM
जैश के बाद अब लश्कर के आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल, ऑपरेशन सिंदूर में हुई तबाही को कबूला
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद:जैश के बाद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कासिम ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। लश्कर कमांडर कासिम ने माना कि सात मई सुबह किए गए हमले में मुरिदके स्थित लश्कर मरकज को तबाह कर दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस आतंकी शिविर का पुनर्निर्माण हो रहा है। हालांकि पाकिस्तान भारतीय सेना की कार्रवाई में हुए नुकसान को नकारता रहा है। कासिम ने कैमरे के सामने खड़े होकर इस सच को कबूल किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लश्कर कमांडर कासिम कहता नजर आ रहा है कि मैं मुरिदके में मरकज तैयबा के खंडहरों पर खड़ा हूं, जो भारतीय हमले में नष्ट हो गया था। इसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। यह मस्जिद पहले से भी बड़ी बनाई जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital