पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शिक्षण संस्थान की छत गिरी, छह बच्चों समेत आठ लोग जिंदा दफन

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शिक्षण संस्थान की छत गिर जाने के कारण छह बच्चों समेत आठ लोग जिंदा दफन हो गये तथा तीन अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार शाम लाहौर के उत्तर-पश्चिम से लगभग 120 किलोमीटर दूर हाफिजाबाद शहर में हुई. पंजाब आपातकालीन विभाग के बचाव दल 1122 के अनुसार, जब संस्थान की छत गिरी, उस वक्त कक्षा में दो शिक्षक और नौ छात्र मौजूद थे.

रेस्क्यू 1122 ने एक बयान में कहा, ”वे मलबे में दब गए थे. बचाव दल ने चार छात्रों को जीवित निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई.” बयान के अनुसार, सात अन्य लोगों — छह से दस साल की उम्र के पांच छात्रों और उनके दो शिक्षकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि हाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण संस्थान की इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button