भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानती है’, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे का एनडीए पर तंज

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 24 Sep 2025 01:21 PM
भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानती है’, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे का एनडीए पर तंज
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। यह विस्तारित बैठक है, जिसमें राज्यों के कांग्रेसी सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद। कांग्रेस राहुल गांधी अकेले ही पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी पटना नहीं आईं।

भूपेश बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।

भूपेश बघेल बोले- पीएम मोदी फेल हो गए

CWC की बैठक चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में क्या क्या बातें कही? उसे रखने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गए हैं। जिस कारण देश के हालात काफी खबर हो गए हैं।

जानिए बैठक में क्या बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने CWC बैठक में कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो समस्याएं हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता का नतीजा हैं। जिन दोस्तों पर प्रधानमंत्री मेरे दोस्त कहकर गर्व करते हैं, वही आज भारत को कई परेशानियों में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मामले के फेल हो गए। इसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मान रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital