लद्दाख का प्रदर्शन नेपाल एवं बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की कांग्रेस की साजिश का हिस्सा: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Sep 2025 11:00 PM
लद्दाख का प्रदर्शन नेपाल एवं बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की कांग्रेस की साजिश का हिस्सा: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि लद्दाख में हुई हिंसा बांग्लादेश, नेपाल और फिलीपींस जैसे हालात पैदा करने की कांग्रेस की नापाक साजिश का हिस्सा है. सत्तारू­ढ़ पार्टी ने यह आरोप तब लगाया जब लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इस केंद्र शासित प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर केंद्रित आंदोलन हिंसा, आगजनी और सड़क पर झड़पों में बदल गया. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 22 पुलिसर्किमयों सहित कम से कम 45 लोग घायल हो गए.

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”आज लद्दाख में कुछ विरोध प्रदर्शनों को ‘जनरेशन जेड’ के नेतृत्व वाले प्रदर्शन के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब जांच की गई तो पाया गया कि यह जनरेशन जेड का विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि वास्तव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था.” उन्होंने आरोप लगाया,”कांग्रेस की नापाक मंशा है. यह कांग्रेस की साजिश है. ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’ कांग्रेस की मुख्य लाइन है… यह जॉर्ज सोरोस के साथ राहुल गांधी की योजना है. चूंकि वे लोगों के माध्यम से जीत नहीं सकते, इसलिए वे देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं.”

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश एवं नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने के लिए बार-बार युवाओं को उकसाते हैं.” उन्होंने पूछा,”कांग्रेस के लिए यह कैसा नेतृत्व है?” पात्रा ने कांग्रेस और गांधी से कहा कि वे ध्यान रखें कि भारत में ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे.

बिहार में पिछड़ों के लिए आरक्षण ब­ढ़ाने का राहुल का वादा मुसलमानों को फायदा पहुंचाने की चाल: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण ब­ढ़ाने का राहुल गांधी का चुनावी वादा इन वर्गों के अधिकारों को छीनकर मुसलमानों समेत अल्पसंख्यक समुदायों को सौंपने की कांग्रेस की चाल है. दरअसल गांधी ने कहा है कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो वह स्थानीय निकायों और पंचायतों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के लिए कोटा ब­ढ़ाएगा, सरकारी ठेकों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और ईबीसी को 50 प्रतिशत आरक्षण देगा और एससी/एसटी अधिनियम की तर्ज पर अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा के लिए कानून बनाएगा.

कांग्रेस नेता की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “हमने बिहार से आया ‘नेपो किड’ का बयान सुना. राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो सरकारी ठेकों में ओबीसी और ईबीसी को आरक्षण देगी.ह्व पात्रा ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”आज जो लॉलीपॉप वे आपको दिखा रहे हैं, वह वास्तव में उनकी तुष्टीकरण की राजनीति के पीछे की पटकथा है.” पात्रा ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस “धार्मिक तुष्टीकरण” में लगी हुई है.

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में, जहां कांग्रेस सत्ता में है, सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. उन्होंने कुरबा ईसाई, ब्राह्मण ईसाई, कलिंग ईसाई जैसी 26 जातियों की सूची तैयार की है ताकि आरक्षण के हकदारों का अधिकार छीनकर उन्हें आरक्षण दिया जा सके.” संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हाल ही में एक विदेशी अखबार को दिए साक्षात्कार में भारत की चुनाव प्रणाली पर की गई टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना की और कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) को अब अपना नाम बदलकर “एंटी-नेशनल कांग्रेस (एएनसी)” रख लेना चाहिए.

पूनावाला ने कांग्रेस नेता के साक्षात्कार के कुछ अंश प­ढ़ते हुए कहा, “फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में राहुल गांधी ने कहा, ह्लहम जनता को लामबंद कर रहे हैं. हमारे पास यही एकमात्र रास्ता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि “भारत विरोधी कांग्रेस” भ्रामक बातें करके देश की चुनाव प्रक्रिया की अखंडता पर “संदेह” पैदा करना चाहती है और गांधी के पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत नहीं हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu