दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, बारिश की बूंदों ने गर्मी से दी राहत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 30 Sep 2025 01:19 PM
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, बारिश की बूंदों ने गर्मी से दी राहत
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली और आस पास के इलाकों में मंगलवार को अचानक से मौसम बदल गया। दिल्ली के पटेल नगर और नोएडा में झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी दी थी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चूंकि मानसून अब विदाई ले रहा है। इसलिए ज़्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी दिख रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मानसून की आहट दिख रही है।

बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी का माहौल बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 37°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital