अमेरिका : तीन साल के बच्चे का शव ‘फ्रीजर’ में मिला, मां पर आरोप तय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Jun 2022 06:42 PM
अमेरिका : तीन साल के बच्चे का शव ‘फ्रीजर’ में मिला, मां पर आरोप तय
ऑडियो सुनें

डेट्रॉयट. अमेरिका के डेट्रॉयट में एक महिला के खिलाफ उसके तीन साल के बेटे की मौत के मामले में आरोप तय किए गए हैं. पुलिस को बच्चे का शव एक ‘फ्रीजर’ से बरामद हुआ था. ‘डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के अनुसार, वेन काउंटी के अभियोजक किम वर्थी ने रविवार को बताया कि 31 वर्षीय महिला पर हत्या, बाल उत्पीड़न, प्रताड़ना और मौत को छिपाने के आरोप लगाए गए हैं. उसे रविवार को जेल भेज दिया गया.

वर्थी ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों पर न केवल बंदूकों का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि वे अपने ही घर में रहने वाले कथित हत्यारों की वजह से भी सुरक्षित नहीं हैं.’’ पुलिस प्रमुख जेम्स व्हाइट ने बताया कि डेट्रॉयट के पुलिस अधिकारी और ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव र्सिवसेज’ के सदस्य शुक्रवार तड़के घर पर एक नियमित जांच के लिए गए थे, जब उन्हें बच्चे का शव बरामद हुआ. अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे की मौत कब और कैसी हुई तथा उसका शव कब से ‘फ्रीजर’ में था. व्हाइट के मुताबिक, घर पर पांच और बच्चे भी थे, जिन्हें ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव र्सिवसेज’ के हवाले कर दिया गया है. महिला के खिलाफ तय आरोपों पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu