भाजपाइयों की काली कमाई का ‘स्वर्णीकरण’ करने की वजह से ब­ढ़ रहे सोने के दाम: अखिलेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Oct 2025 08:50 PM
भाजपाइयों की काली कमाई का ‘स्वर्णीकरण’ करने की वजह से ब­ढ़ रहे सोने के दाम: अखिलेश
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि सोने की कीमत में ब­ढ़ोतरी जनता की मांग की वजह से नहीं बल्कि सत्तारू­ढ़ पार्टी के नेताओं की “काली कमाई का स्वर्णीकरण” करने की वजह से हो रही है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में आरोप यह भी आरोप लगाया कि “भाजपाइयों के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख.ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग.रीब की पहुंच से बाहर हो गयी है.” उन्होंने कहा कि इस वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि गरीब आदमी शादी-ब्याह में आशीर्वाद स्वरूप अपनों को सोने की एक लौंग तक नहीं दे सकता है.
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख 20 हज.ार प्रति तोला तक पहुंच रहे हैं.

इसी पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा राज में सोने के दामों का बेतहाशा ब­ढ़ने का कारण आम जनता के बीच सोने की मांग ब­ढ़ना नहीं है बल्कि इसका कारण महाभ्रष्ट भाजपाइयों की तरल काली कमाई को ठोस में बदलनेवाला ‘स्वर्णीकरण’ है.” यादव ने कहा, ”अब भाजपाई प्रचारतंत्र ये कहेगा कि भाजपा सरकार क्या करे, सोने के दाम तो अंतरराष्ट्रीय बाज.ार से तय होते हैं. अगर ये सच है तो सरकार इस बात का ख.ुलासा करे कि दाम ब­ढ़ने के बावजूद भी अर्थव्यवस्था के किस नियम और सिद्धांत के तहत विलासी-धातुओं के दाम ब­ढ़ रहे हैं.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या सोने की जमाख.ोरों के लिए भाजपा सरकार में किसी के पास कोई ड्रोन, दूरबीन या बुलडोज.र नहीं है. उन्होंने कहा, “कहीं ऐसा तो नहीं जिसे लोग लोहे का ‘डबल इंजन’ समझ रहे हैं वो भी अंदर से सोने का हो चुका है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu