सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Jun 2022 08:47 PM
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी.

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी. भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि पुलिस 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं.

डीसीपी ने नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी. उन्होंने कहा कि महिला का पति कांग्रेस के कार्यालय में काम करता था. साथ ही, उन्होंने कहा कि महिला का पति होर्डिंग लगाता था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu